उत्तरी मेट्रो में जेरोम स्मॉल

मैं हूँ जेरोम स्मॉल  [Jerome Small]. मैं विक्टोरिया के नवंबर 2022 में आयोजित चुनाव में उत्तरी मेट्रो, ऊपरी सदन क्षेत्र के लिए विक्टोरियन सोशलिस्ट  [Victorian Socialists] उम्मीदवार हूं।

संसद में बैठने वाले ज़्यादातर लोग पेशेवर राजनीतिज्ञ हैं। लेकिन मैं नहीं। मैंने कुछ दशकों तक कंस्ट्रक्षन मजदूरी की है, और कारखानों और दफ्तरों में भी।

पिछले कुछ वर्षों से मैं औद्योगिक क्षेत्र में आयोजक रहा हूं। मैंने वृद्ध देखभाल में श्रमिकों को निजीकरन के खिलाफ संगठित करने में मदद की है, गोदामों में श्रमिकों को नौकरी की सुरक्षा जीतने के लिए हड़ताल आयोजित करने में मदद की है, और होसपिटालिटी और खुद्र श्रमिकों को उनकी वेतन-चोरी के खिलाफ़ लड़ने और जीतने में मदद की है।

मेरा मानना है कि समाज की सारी दौलत का उत्पादन करने वाले आम लोगों को समाज के बड़े फैसले लेने चाहिए, न कि कुछ अनिर्वाचित अरबपतियों और उनके राजनीतिक सेवकों को। इसलिए मैं समाजवादी हूं। 

मैंने बचपन से ही नस्लवाद के खिलाफ सफल अभियान चलाने में मदद की है  - यथा दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ, और नार्दन टेरिटरी में जबीलुका यूरेनियम खदान को रोकने के लिए। मैंने फिलिस्तीनीयों एवं शरनार्थियों के अधिकारों के लिए अभियान चलाए हैं।  मैंने जलवायु और पर्यावरणी आपदाओं को परे रखने के लिए आवश्यक मौलिक परिवर्तनों के लिए  अभियान चलाए है - 1980 के दशक में हाई स्कूल  वाकआउट [walk-out] से लेकर 2019 में एक प्रमुख जीवाश्म ईंधन उद्योग सम्मेलन IMARC के खिलाफ सविनय अवज्ञा तक। 

मैंने बचपन से ही नस्लवाद के खिलाफ सफल अभियान चलाने में मदद की है  - यथा दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ, और नार्दन टेरिटरी में जबीलुका यूरेनियम खदान को रोकने के लिए। मैंने फिलिस्तीनीयों एवं शरनार्थियों के अधिकारों के लिए अभियान चलाया है  मैंने जलवायु और पर्यावरणी आपदाओं को परे रखने के लिए आवश्यक मौलिक परिवर्तनों के लिए  अभियान चलाया है - 1980 के दशक में हाई स्कूल  वाकआउट [walk-out] से लेकर 2019 में एक प्रमुख जीवाश्म ईंधन उद्योग सम्मेलन IMARC के खिलाफ सविनय अवज्ञा तक। 

नवंबर के राज्य चुनाव में, मैं उत्तरी मेट्रो ऊपरी सदन क्षेत्र में विक्टोरियन सोशलिस्ट्स [Victorian Socialists] के लिए लड़  रहा हूं। मैं हर अन्याय का विरोधी करूंगा। जहां कहीं भी सामाजिक दुरव्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ाई होगी, मैं आम लोगों का साथ दूंगा। इन व्यवस्थाओं से अति-अमीरों की ही भलाई होती है। मैं उनके खिलाफ आम लोगों के पक्ष में लड़ूंगा।

आइए साथ मिलकर इस नवंबर में इतिहास रचें। समाजवादी वोट करें।